Pm kisan 21th Instalment: पीएम किसान समान 21वीं किस्त बैंक खाते में हुआ जारी

PM Kisan 21th Kist 2025: किसानों के खाते में जल्द आएंगे ₹2000, जानिए कब जारी होगी किस्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan 21th Kist 2025: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटने वाली है क्योंकि सरकार की ओर से यह किस्त नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को कुल ₹6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त ₹2000 की होती है जो सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत इसलिए की थी ताकि किसानों को बीज खाद और खेती के अन्य खर्च पूरे करने में मदद मिल सके। अब 21वीं किस्त के रूप में यह सहायता राशि जल्द जारी की जाएगी जिससे लाखों किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

Sarso Tel Sasta:आज से सरसों तेल के दामों में हुआ भारी गिरावट जाने अपने शहर की नई रेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

21वीं किस्त कब आएगी किसानों के खाते में

कृषि मंत्रालय के अनुसार 21वीं किस्त की राशि दिवाली के बाद या नवंबर के पहले सप्ताह तक किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जिन किसानों का आधार बैंक खाते से लिंक है और जिन्होंने ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है उन्हें यह राशि सीधे मिल जाएगी। कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश पंजाब और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित किसानों को यह किस्त पहले ही दी जा चुकी है। बाकी राज्यों में भी सरकार तेजी से डाटा वेरिफिकेशन कर रही है ताकि पैसे समय पर पहुंच सके। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपना ई केवाईसी स्टेटस समय रहते पूरा कर लें ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए।

PM Kisan योजना से किसानों को क्या फायदा होता है?

यह योजना किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है क्योंकि इससे खेती के काम में आने वाले खर्चों का बोझ कम होता है। सरकार की ओर से राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है। किसान इस पैसे से खाद बीज और जरूरी उपकरण खरीद सकते हैं। यह योजना केवल छोटे और सीमांत किसानों के लिए है जिनकी जमीन सीमित है और आय के साधन कम हैं। PM Kisan योजना ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है और अब 21वीं किस्त से उन्हें फिर से राहत मिलने वाली है।

कैसे चेक करें PM Kisan 21वीं किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी 21वीं किस्त आई है या नहीं तो आप आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। वहां Know Your Status पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। कुछ ही सेकंड में आपको अपने भुगतान की पूरी जानकारी मिल जाएगी। किसानों को यह भी ध्यान रखना होगा कि आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है और ई केवाईसी पूरी हो चुकी हो। अगर कोई गलती दिखे तो अपने नजदीकी CSC केंद्र जाकर उसे सुधार सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि किसी भी पात्र किसान को योजना से वंचित न रहना पड़े।

Leave a Comment